ब्रेकिंग: भाजपा ने बंशीधर भगत को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव हुआ, जिसमें बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। जिसके बाद बंशीधर भगत के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।


केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए अध्यक्ष बंसीधर भगत को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। वहीं हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की।


पार्टी के सियासी हलकों में गर्म चर्चाओं में वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत का नाम सबसे आगे चल रहा था। क्षेत्रीय व जातीय समीकरण भगत के पक्ष में माने जा रहे थे। इस बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा के भाई कैलाश शर्मा का नाम भी अचानक चर्चा में आ गया था।